script‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह कांग्रेस ने बनाई ‘एमपी फाइल्स’, सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने का दावा | Congress made MP files like The Kashmir files claims expose corruption | Patrika News
भोपाल

‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह कांग्रेस ने बनाई ‘एमपी फाइल्स’, सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने का दावा

मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर एक वेब सीरीज बनवाई है, जिसे नाम दिया गया है ‘एमपी फाइल्स’।

भोपालJun 22, 2023 / 10:09 am

Faiz

News

‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह कांग्रेस ने बनाई ‘एमपी फाइल्स’, सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने का दावा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल यानी कांग्रेस सरकार को घेरने की हर संभव कोशिश में जुटी है। इसे लेकर कांग्रेस की ओर से सरकार पर एक के बाद एक हमले किए जा रहे हैं। जिस तरह देशभर में फिल्मों और वेब सीरीज का दौर चला हुआ है, उसी तरह अब मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तर्ज पर एक वेब सीरीज बनवाई है, जिसे नाम दिया गया है ‘एमपी फाइल्स’।

वेबसीरीज को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस का दावा है कि, उसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बीते 18 साल के कार्यकाल में किए गए कथित घोटालों को दर्शाया गया है। कांग्रेस की ओर से इस वेब सीरीज की डीवीडी कॉपी प्रधानमंत्री को भेजने और वेब सीरीज को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कराने की मांग की जा रही है। इस वेब सीरीज को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासी हलचल बढ़ गई है।

News

आपको याद दिला दें कि, पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सूबे के जबलपुर आईं थीं। यहां उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त करार दिया था। उन्होंने तो ये आरोप भी लगाया था कि, भाजपा के 220 महीनों के शासनकाल में 225 घोटाले किए गए हैं। प्रियंका के इसी दावे पर आधारित मध्य प्रदेश कांग्रेस कीकी ओर से इन्हीं 225 घोटालों पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई है।


इनके दिमाग की उपज बताई जा रही वेब सीरीज

 

News

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के दावे के बाद ‘एमपी फाइल्स’ नाम की वेब सीरीज तैयार कराने में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत का दिमाग है। हालांकि, उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के अन्य प्रवक्ताओं ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई है। इस संबंध में कांग्रेस प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि, बीते 18 साल में बीजेपी ने हर बार स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाने का नारा दिया। जनता ने बार-बार बीजेपी को बहुमत भी देती रही, लेकिन हर बार बीजेपी पूरी तरह विफल रही। 2008 में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने का वादा किया गया। 2013 में समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश बनाने का दावा किया। ये सभी वादे कोरी कल्पना साबित हुए। 2018 में गुजरात मॉडल बनाने की बात कही थी, लेकिन इन 18 सालों में 225 घोटालों के सिवा कुछ और नहीं हुआ। अब इन्हीं घोटालों को ‘एमपी फाइल्स’ के नाम से प्रदेश की जनता के सामने लाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें- नशे में टल्ली युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा : खुद को CBI अफसर बताकर दे डाली पुलिसकर्मियों को धमकी, VIDEO


भाजपा ने बताया राजनीतिक स्टंट

वेब सीरीज को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसके जरिए सिंहस्थ घोटाला, ओम सर्किट घोटाला, महाकाल घोटाला, चिक्की घोटाला, यूनिफॉर्म घोटाले जैसे 225 घोटालों का पर्दाफाश किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि, ये वेब सीरीज पूरी तरह बनकर तैयार है। इसे जल्द ही पीएम मोदी को भेजकर ‘केरला स्टोरी’ की तरह टेक्स फ्री करने की मांग भी जाएगी। हालांकि, अबतक कांग्रेस की ओर से इसका एक भी प्रोमो आउट नहीं किया गया है। फिलहाल, इसके पीछे वजह जो भी हो, लेकिन सवाल ये है कि, जब कांग्रेस के पास 225 घोटालों के पुख्ता सबूत हैं तो फिर वो 18 साल से इन्हें अपे पास रखकर चुपचाप क्‍यों बेठी रही ? हालांकि, भारतीय जनता पार्टी की ओर से इसे सिर्फ एक राजनैतिक स्टंट करार दिया जा रहा है।

0:00

Hindi News / Bhopal / ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह कांग्रेस ने बनाई ‘एमपी फाइल्स’, सरकार के भ्रष्टाचार उजागर करने का दावा

ट्रेंडिंग वीडियो